{"_id":"5daf5d0b8ebc3e0159665fca","slug":"theaf-gorakhpur-city-news-gkp326583644","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की बेटी मोबाइल चोरी करते पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल की बेटी मोबाइल चोरी करते पकड़ी गई
Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
news desk amar ujala Gorakhpur
news desk amar ujala Gorakhpur
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
steal mobile
- फोटो : NewsBytes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के पादरी बाजार अंतर्गत शाहपुर इलाके में किराये पर कमरा देखने आयी एक युवती को मोबाइल चोरी के आरोप में मकान मालिक की बेटी ने पकड़ लिया। चर्चा है कि इस दौरान लोगों ने युवती की सरेबाजार पिटाई भी की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। हालांकि मकान मालिक की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर युवती को छोड़ दिया गया।
धर्मपुर कॉलोनी निवासी सृष्टि सिंह अपनी मां के साथ घर में टीवी देख रही थी। तभी एक युवती उनके घर में दाखिल हो गई और किराए के मकान के बारे में पूछने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान बातों में उलझाकर युवती ने घर में रखा मोबाइल अपने बैग में रख ली। घर से निकलने के दौरान सृष्टि को शक हुआ तो युवती की तलाशी ली गई तो मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
सृष्टि के शोर मचाने पर पड़ोसी भी जुट गए और चर्चा है कि आरोपी युवती की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।पूछताछ में महराजगंज
निवासी युवती ने बताया कि अपने पिता और मां के साथ गोरखपुर में किराए पर रहती है।
पिता लेखपाल है और वर्तमान में देहात क्षेत्र के एक तहसील में तैनात हैं। इस मामले में तहरीर नहीं मिलने पर आरोपी युवती को छोड़ दिया गया है।इस घटना की चर्चाएं पादरी बाजार में खूब होती रहीं।