{"_id":"575199bd4f1c1b2438109758","slug":"the-wall-of-gutter-had-been-builded-with-old-bricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी ईंटों से बनाई गई थी नाले की दीवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी ईंटों से बनाई गई थी नाले की दीवार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 03 Jun 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
संगम चौराहे पर इसी नाले की दीवार गिरी थी।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम चौक फातिमा बाईपास पर पिछले दिनों बारिश में गिरी नाले की दीवार पुरानी ईंटों से बनाई गई थी। मेयर डॉ. सत्या पांडेय के निरीक्षण के बाद इसकी जानकारी हुई। उन्होंने अधिशासी अभियंता को मानक के अनुरूप ईंट का इस्तेमाल कर फिर से नाले की दीवार का निर्माण करवाने का आदेश दिया है।
शुक्रवार को मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने वार्ड नंबर 15 में संगम चौक फ ातिमा बाई पास रोड एवं बरगदवां में हो रहे नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दोनों ही जगहों पर बारिश से दीवार गिर गई थी। निरीक्षण में पाया गया कि मानक के विपरीत पुरानी ईंटों एवं मसाले से नाले की दीवार बनाई गई थी।
मेयर ने अधिशासी अभियंता बीसी पटेल को निर्देश दिया है कि वह मामले की जांच करें और मानक के अनुरूप ईंट का इस्तेमाल कर दीवार का निर्माण फिर से कराएं। उन्होंने जिम्मेदार ठेकेदार की फर्म के बिल में कटौती का भी निर्देश दिया। साथ ही फर्म द्वारा अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया।