फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The value of the land of fertilizer factory is 3100 crore

3100 करोड़ आंकी गई खाद कारखाने की जमीन

Sun, 24 Jul 2016 12:47 AM IST
अरुण चन्द, अमर उजाला, गोरखपुर।
अरुण चन्द, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 24 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The value of the land of fertilizer factory is 3100 crore
जमीन
नए खाद कारखाने में भले ही अब एफसीआई खाद नहीं तैयार करेगा मगर कारखाने की जमीन उसके लिए आगे भी सोना उगलने वाली साबित होगी। कारखाने की 993.810 एकड़ जमीन की जिला प्रशासन ने करीब 3100 करोड़ कीमत आंकी है। अब  नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन (एनटीपीसी) और कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) वहां खाद बनाएगी और एफसीआई सिर्फ उन्हें किराये पर अपनी जमीन देगी। यह किराया भी करोड़ों में आंका जा रहा है। यानी चार दशक से अधिक समय पहले एफसीआई ने जिस जमीन को कभी मामूली रकम खर्च कर हासिल किया था उससे अब कारखाना न चलाते हुए भी करोड़ों की कमाई करेगा।
विज्ञापन


किराएनामे को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एफसीआई के जीएम चंद्र प्रताप ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि किराएनामे से जुड़ी फाइल मंत्रालय को भेज दी गई है। डीएम सर्किल रेट के मुताबिक एचयूआरएल को किराया देना पड़ेगा। बता दें कि कारखाने की कुल 993 एकड़ जमीन है जो छह गांवों की है। इनमें मानबेला, बेनी माधव नंबर-1, बेनी माधव नंबर-2, लच्छीपुर, जंगल नकहा नंबर-1 और जंगल नकहा नंबर दो शामिल है। इनमें 124 एकड़ जमीन पर एसएसबी काबिज है। एसएसबी ने करीब डेढ़ सौ एकड़ अभी और जमीन की मांग की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुराने खाद कारखाने का वजूद खत्म कर वहां जो नया कारखाना बनाया जाएगा वह काफी नई तकनीक वाला होगा। गैस से खाद तैयार होने की वजह से कम जगह और छोटी मशीनों से ज्यादा उत्पादन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस कारखाने की आधारशिला रखने के साथ ही यह भरोसा जताया कि तीन साल में यह कारखाना चालू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed