फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the numbers of patients in medical college increases after strike

मेडिकल कालेज में बढ़ी मरीजों की भीड़

Fri, 03 Jun 2016 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 03 Jun 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
the numbers of patients in medical college increases after strike
हड़ताल खत्म होने के बाद मेडिकल कालेज मरीजों की भीड़ बढ गई । - फोटो : shivharsh
जूनियर डाक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने पर शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कालेज में मरीजों की भीड़ एकाएक बढ़ गई। सभी ओपीडी केंद्रों में जांच के लिए करीब 1600 मरीजों ने पर्ची कटवाई। वहीं, इमरजेंसी में 110 मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में कई दिनों के बाद डॉक्टर और चिकित्साकर्मी सामान्य रूप से काम करते नजर आए। मेडिसिन, मानसिक, हृदय, हड्डी आदि ओपीडी केंद्रों के बाहर मरीजों की काफी भीड़ रही। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने भी काफी देर तक काम किया। हड़ताल खत्म होने के बाद ओपीडी केंद्रों में इलाज कराने के लिए शुक्रवार को 1660 मरीजों ने पर्ची कटवाई, जबकि हड़ताल के पहले दिन 476, दूसरे दिन 967 और तीसरे दिन 1223 मरीजों ने इलाज के लिए पर्ची कटवाई थी।
विज्ञापन


दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों का कहना था कि इलाज के लिए उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। वहीं, कालेज प्रशासन का कहना है कि मरीजों का दबाव बढ़ने से थोड़ी सी दिक्कत हुई। मगर सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया। देर शाम तक इमरजेंसी में 110 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed