{"_id":"56f6961b4f1c1ba41ff14e1a","slug":"the-key-to-the-store-over-to-administration-job-magenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की चाभी प्रशासन को सौंप, मांगेंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की चाभी प्रशासन को सौंप, मांगेंगे रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 26 Mar 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
दुकान की चाभी प्रशासन को सौंपकर मागेंगे रोजगार
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 दिन से जारी हड़ताल की वजह से सराफा व्यवसाय ठप है और सर्राफ परेशान। सरकार के नए नियम की वजह से सराफा व्यवसायियों को रोजी रोटी के संकट का भय सता रहा है। ऐसे में सराफा व्यवसायियों ने अपनी दुकान बंद करके चाभी प्रशासन को सौंपने और प्रशासन से रोजगार मांगने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को हिंदी बाजार स्थित सराफा भवन में सभी सराफा व्यवसायियों, स्वर्ण व्यवसायियों और कारीगर बंधुओं की बैठक हुई। इस मौके पर सराफा मंडल के उपाध्यक्ष मदन सर्राफ ने कहा कि गोरखपुर मंडल समेत पूरे देश में सराफा कारोबार 24 दिनों से बंद है। इसके बाद भी सरकार मौन है। व्यापारियों ने होली नहीं मनाई। इसका भी सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। फिलहाल हम सभी बेरोजगार हैं। अगर सरकार एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती है तो हम सभी अपनी अपनी दुकानों की चाभी प्रशासन को सौंप देंगे और उनसे रोजगार की मांग करेंगे। मांग पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक को पुष्पदंत जैन, दिनेश सर्राफ, घनश्याम दास सर्राफ, सतीश बर्नवाल, गणेश सर्राफ, मनोज सर्राफ, धीरज बर्नवाल, विश्वनाथ सर्राफ आदि ने भी संबोधित किया। वहीं बैठक में सुनील वर्मा, कृष्ण मुरारी वर्मा, राजू सिंह, सोनू निगम, अक्षय लाल सर्राफ आदि मौजूद थे। वहीं राकेश वर्मा ने बताया कि रविवार को सराफा व्यवसायी गोलघर स्थित इंदिरा तिराहे पर मौन धारण कर विरोध जताएंगे।