{"_id":"5d9f58e18ebc3e012e1f4ca7","slug":"teachers-took-out-a-torch-procession-regarding-the-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, दिया छह तारीख तक का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, दिया छह तारीख तक का समय
Thu, 10 Oct 2019 09:44 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 10 Oct 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों व विद्यालयों की समस्याओं को लेकर गुरुवार की देर शाम को सदर तहसील से जिलाधिकारी कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला। संघ ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया तो वे छह नवंबर से लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना प्रदर्शन करेंगे।
जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रेरणा एप के माध्यम से सरकार द्वारा शिक्षकों पर दबाव बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है उसे शिक्षक समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। महामंत्री सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार ने यदि शिक्षकों के हितों को देखते हुए कदम नहीं उठाया तो शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे।
जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह,अखिलेश पाठक, मनौवर अली आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान हरीश शाही, सुनील कुमार,अभय दूबे, गोपाल पासवान, सीताराम, चंद्रभान, वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।