फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teacher and one in jail

रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी देने के दो आरोपियों को जेल भेजा

Sat, 26 Oct 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
teacher and one in jail
रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी देने के दो आरोपियों को जेल
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन को 26 अक्तूबर को बम से उड़ाए जाने की धमकी देने के आरोपी शिक्षक बृजकिशोर राय और उनके दत्तक पुत्र अरविंद यादव को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।
आईजीआरएस पर बीते दिनों एक शिकायत अपलोड हुई थी, जिसमें बताया गया था कि 26 अक्तूबर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन को पांच बमों से उड़ा दिया जाएगा। यह सूचना सरदारनगर के खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल के नाम से दी गई थी। पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी से पूछताछ की। पटेल ने पुलिस को बताया कि बीते छह महीने से उनके नाम का इस्तेमाल कर शिकायतें की जा रही थीं। जांच में अरविंद यादव का नाम सामने आया। पुलिस ने अरविंद को दबोचा तो उसने बताया कि देवरिया जिले के भाटपाररानी के लखना उर्फ डोमडिह गांव निवासी बृज किशोर राय सरदारनगर ब्लॉक के बालखुर्द प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक हैं।
विज्ञापन

वह रामजानकी नगर में वह अपने परिवार के साथ बीएल गुप्ता के मकान में किराए पर रहते हैं। अरविंद भी बृजकिशोर के गांव का है। बृजकिशोर उसे दत्तक पुत्र की तरह मानते हैं। बृज किशोर को खंड शिक्षा अधिकारी परेशान करते थे, जिस वजह से उसने ऐसा किया था। पुलिस ने दोनों को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed