फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   taxi

जीआरपी प्रीपेड बूथ से फिर शुरू हुई टैक्सी सेवा

Fri, 09 Aug 2019 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
taxi
जीआरपी प्रीपेड बूथ से फिर शुरू हुई टैक्सी सेवा
विज्ञापन

गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के प्रीपेड बूथ से सवारी गाड़ी का संचालन गुरुवार की शाम से शुरू हो गया। सीओ जीआरपी उमाशंकर सिंह ने प्रीपेड बूथ का शुभारंभ किया। सुरक्षा के लिहाज से कार, जीप व ऑटो के पीछे गाड़ी मालिक, पुलिस कंट्रोल रूम और महिला हेल्पलाइन का नंबर लिखा होना अनिवार्य किया गया है। प्रीपेड बूथ से चलने वाली गाड़ी के चालक मैरून रंग की वर्दी पहनेंगे। बूथ से उन्हें परिचय पत्र दिया गया है।

जीआरपी बूथ से गाड़ी चलवाने के लिए 125 वाहन स्वामियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जीआरपी ने सभी गाड़ी चालकों का चरित्र सत्यापन भी करा लिया है। वसूली के आरोपों के चलते प्रीपेड बूथ से दो साल से गाड़ियों का संचालन बंद था। स्टेशन परिसर से टैक्सियों के न चलने से रात में ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए एसपी रेलवे पुष्पांजलि देवी ने बूथ से टैक्सियों को फिर से चलाने की पहल की। यात्रियों से अधिक वसूली न हो इसे लेकर भी परिवहन विभाग से सूची लेकर हर रूट का किराया निर्धारित कर दिया गया है। गाड़ियों को चिन्हित करने के लिए पीछे पीले रंग की पट्टी लगाई गई है। ज्यादा किराया लेने पर यात्री जीआरपी के अधिकारियों से शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed