फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   students lock the university gate

यूनिवर्सिटी गेट पर तालाबंदी, कुलपति की गाड़ी रोकी

Sat, 16 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
students lock the university gate
यूनिवर्सिटी गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विधि चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फेल किए जाने का आरोप लगाते हुए विभागाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी गेट पर तालाबंदी की। इस दौरान गाड़ी से पहुंचे कुलपति को विद्यार्थियों ने जाने नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें पैदल ही जाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर विद्यार्थियों को शांत कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे छात्र नेता मित्र प्रकाश, ऋषि कपूर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी मेन गेट पर नारेबाजी कर ताला जड़ दिया। थोड़ी ही देर बाद संवाद भवन से एक कार्यक्रम से वापस गाड़ी से आ रहे कुलपति भी गेट पर पहुंच गए। कुलपति की गाड़ी विद्यार्थियों की नारेबाजी तेज हो गई। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन विद्यार्थी नहीं माने। इसके बाद कुलपति अपनी गाड़ी से उतरकर पैदल ही चल दिए।
विज्ञापन


सूचना पाकर कैंट इंस्पेक्टर पहुंचे और समझा बुझाकर मेन गेट का ताला खुलवाया।  विद्यार्थियों का आरोप है कि विधि विभाग में शिक्षकों और विभागाध्यक्ष में चल रहे टसल का खामियाजा हमें उठाना पड़ रहा है। विरोध करने पर दोबारा फेल करने की धमकी दी जा रही है। विभागाध्यक्ष को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देवांश श्रीवास्तव, कुलदीप पांडेय, रत्नेश तिवारी, राहुल चौबे, आनंद सोनकर, बृजेश गुप्ता, फरमान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed