फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student union election

छात्रसंघ चुनाव : अब खून से खत लिखकर राष्ट्रपति से करेंगे गुहार

Tue, 22 Oct 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
student union election
छात्रसंघ चुनाव : अब खून से खत लिखकर राष्ट्रपति से करेंगे गुहार
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रनेता काफी समय से आंदोलित हैं। छात्रनेता मनीष ओझा ने अब इस मामले में राष्ट्रपति को संबोधित खून से लिखा खत कमिश्नर को सौंपने का निर्णय लिया है। मनीष ने छात्रों से समर्थन की अपील भी की है। मनीष सोमवार दोपहर 12 बजे खत कमिश्नर को सौंपेंगे।

मनीष का कहना है कि लोकतंत्र की पाठशाला कहे जाने वाले छात्रसंघ चुनाव को बंद कर प्रदेश सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है। जिसके विरोध में मुझे खून से खत लिखकर राष्ट्र्रपति से गुहार लगानी पड़ रही हैै। छात्रसंघ चुनाव को लेकर बीते शुक्रवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों ने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था और मुख्य द्वार बंद कराकर धरने पर बैठ गए थे। करीब एक घंटे बाद कुलपति ने नियंता कार्यालय में छात्रों को बुलाकर आश्वस्त किया था कि चुनाव की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखेंगे। छात्रों ने चुनाव न होने पर पठन-पाठन बाधित करने की चेतावनी दी। इसके बाद छात्रों ने टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed