{"_id":"5d531b008ebc3e6ccd347f7f","slug":"student-torture-gorakhpur-city-news-gkp317626745","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल सटाकर छात्र को जेल में उठा ले गए फिर जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल सटाकर छात्र को जेल में उठा ले गए फिर जमकर पीटा
विज्ञापन
पिस्टल सटाकर छात्र को जंगल में उठा ले गए साथी, जमकर पीटा
गोरखपुर। खोराबार इलाके के एक स्कूल के 9वीं के छात्र को उसके ही चार साथी पिस्टल सटाकर जंगल में उठा ले गए। वहां उन्होंने कान पकड़कर उठक-बैठक कराने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना का छात्रों ने वीडियो भी वायरल कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित छात्र के पिता ने खोराबार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना छह अगस्त की है। कुशीनगर के कसया निवासी पिता के मुताबिक उनका बेटा खेराबार के एक स्कूल में 9वीं का छात्र है। उसके क्लास में ही पढ़ने वाला एक छात्र अपने चार-पांच साथियों के साथ पिस्टल सटाकर उसे उठा ले गया। सूबा बीट के पास जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि उसके साथियों ने किताब के लिए दिए गए छह हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद से ही सहमा छात्र स्कूल नहीं जा पा रहा है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।