फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student

बच्चों ने बुक मार्क बनाकर आस्ट्रेलिया व क्रोएशिया भेजा

Thu, 05 Dec 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
student
शोहरतगढ के प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया ः विदेशी दोस्तों को भेजने के लिए बनाए बुकमार्क को दिखाते ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बच्चों ने बुक मार्क बनाकर आस्ट्रेलिया व क्रोएशिया भेजा
विज्ञापन

‘लेट अस इमेजिन’ थीम प्रोजेक्ट से विदेशी मित्रों व वहां की संस्कृति से जुड़ने की हुई पहल
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल लाइब्रेरी की ओर से एक्सचेंज प्रोजेक्ट की शुरूआत
मार्क बनाने में प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया के 33 विद्यार्थियों की भागीदारी
सौरभ नेगी
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल लाइब्रेरी द्वारा बुक मार्क एक्सचेंज प्रोजेक्ट के अंतर्गत जनपद में पहली बार प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया के बच्चों ने हस्त निर्मित बुक मार्क ऑस्ट्रेलिया और क्रोएशिया भेजा है।
प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया के बच्चों ने पहली बार 23 बुक मार्क ऑस्ट्रेलिया के समर लैंड कॉलेज और 9 बुक मार्क ओसन्वना स्कोला स्टेनवेंसीसी क्रोएशिया को भेजा है। इस वर्ष का प्रोजेक्ट थीम ‘लेट अस इमेजिन’ (आइए कल्पना करें) है। इस प्रोजेक्ट से विदेशी दोस्त बनाने और वहां की संस्कृति से जुड़ने की एक यादगार व सुनहरी पहल साबित होगी।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक ब्रीजओ बेरेन ने प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया को ऑस्ट्रेलिया और क्रोएशिया से बुक मार्क एक्सचेंज के लिए उत्साहित किया था। इस प्रोजेक्ट में 6 से 11 साल के 33 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें रेहान अली, बबिता, अंशिका, नीतू, अभिलाषा, हासिम खां, आरिफ, सूरज मौर्य, गया प्रसाद, रागिनी, दीपक, शैलेश, सूफियान, मुस्तकीम, करन आदि शामिल हैं। दोनों देशों को डाक द्वारा बुक मार्क भेजा जा चुका है। प्रोजेक्ट में सहयोगी की भूमिका शिक्षा मित्र पार्वती देवी और समन्वयक प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और क्रोएशिया के बुक मार्क का बेसब्री से इंतजार
शोहरतगढ़। विदेशी दोस्तों द्वारा भेजे जानेवाले बुक मार्क का प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया के बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बच्चों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके विदेशी मित्रों का हुनर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed