फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chillupar MLA – Non-bailable warrants issued against the former MLA and 9 other accused.

यूपी: चिल्लूपार विधायक - पूर्व विधायक संग 9 अन्य आरोपियों पर एनबीडब्लू, लगातार गैरहाजिरी पर कोर्ट की सख्ती

Thu, 17 Sep 2026 02:42 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 02:42 PM IST
सार

चिल्लूपार सीट से भाजपा विधायक राजेश त्रिपाठी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी समेत 9 अन्य आरोपियों पर कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह फैसला लगातार गैरहाजिरी को लेकर कोर्ट ने दिया है।

विज्ञापन
Chillupar MLA – Non-bailable warrants issued against the former MLA and 9 other accused.
न्यायालय( सांकेतिक)

विस्तार

अदालत की कार्यवाही में सहयोग न करने और लगातार गैरहाजिर रहने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व पूर्व विधायक विनय तिवारी समेत नौ आरोपितों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया है।

विज्ञापन

विधायक व पूर्व विधायक के अलावा खुटभार निवासी प्रदीप सिंह, कस्बा बड़हलगंज निवासी वेद प्रकाश त्रिपाठी, महेश उमर, कृष्ण कुमार राय उर्फ बबलू, सेमरा बुजुर्ग निवासी शिवाजी सिंह, मझवलिया निवासी सोनू उर्फ भरत भूषण शाही और शनिचरा पट्टी निवासी दिनेश यादव शामिल हैं। आदेश की प्रति अनुपालन के लिए एसएसपी और एसएचओ बड़हलगंज को भेजी गई है।

विज्ञापन

मामला मुकदमा संख्या 1227/2022 और अपराध संख्या 86/2015 से जुड़ा है। सरकार बनाम राजेश त्रिपाठी व अन्य मुकदमे में धारा 188, 143, 341, 353, 504, 506 भारतीय दंड संहिता, 7 सीएलए और 8 बीएनएच एक्ट के तहत सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप विरचन की कार्यवाही कई तिथियों से लंबित है। आरोपितों की ओर से दाखिल गैरहाजिरी प्रार्थना पत्र अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद सभी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed