फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Khajni, Gorakhpur, a young woman wrote in a book—"Mom and Dad, don't look for me"—and ran away.

यूपी: कॉपी में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे ढूंढना मत,मेरी शादी मेरे बॉयफ्रेंड से आप लोग कभी नहीं करेंगे; युवती फरार

Thu, 17 Sep 2026 02:16 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 02:16 PM IST
सार

जिले में नाबालिग किशोरियों के घर से चले जाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अलग-अलग थानों में रोजाना चार से पांच मामले सामने आ रहे हैं। 16 सितंबर को ही चिलुआताल, कैंपियरगंज, बांसगांव, एम्स और सिकरीगंज थानों में पांच मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
In Khajni, Gorakhpur, a young woman wrote in a book—"Mom and Dad, don't look for me"—and ran away.
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

‘मम्मी-पापा मुझे ढूंढना मत... मैं उसी लड़के के पास जा रही हूं। मुझे पता है कि मेरी शादी मेरे बॉयफ्रेंड से आप लोग कभी नहीं करेंगे।’ खजनी क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी घर से निकलने से पहले स्कूल की कॉपी में यह लिखकर गई। 13 सितंबर को उसके लापता होने के बाद परिजन ने बैग देखा तो यह बात सामने आई।

विज्ञापन

भाई ने 16 सितंबर को कस्बे के युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। परिवार का आरोप है कि युवक पहले भी किशोरी को भगाकर शादी करने की धमकी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अकेला मामला नहीं है। गोरखपुर के अलग-अलग थानों में नाबालिग लड़कियों के घर से जाने के चार से पांच मामले रोज सामने आ रहे हैं। 16 सितंबर को ही चिलुआताल, कैंपियरगंज, बांसगांव, एम्स और सिकरीगंज में पांच मामले दर्ज हुए। इनमें कहीं प्रेम संबंध तो कहीं शादी का झांसा देने का आरोप है। पुलिस के सामने चुनौती यह है कि कई बार लापता किशोरियों की तलाश में शहर से बाहर और दूसरे प्रदेशों तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

तीन मामले, तीन अलग वजहें

केस-1 : दो सहेलियां, दोनों के प्रेम संबंध
22 अगस्त को गोरखनाथ क्षेत्र की 13 साल की दो सहेलियां घर से निकलीं। शाम तक वापस नहीं लौटीं तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। जांच में दोनों के बॉयफ्रेंड होने की बात सामने आई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

केस-2 : पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देने का आरोप
16 सितंबर को एम्स क्षेत्र की 14 साल की किशोरी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई। मां ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

केस-3 : मां की डांट से नाराज होकर निकली किशोरी
15 सितंबर को कैंपियरगंज क्षेत्र की 14 साल की किशोरी घर से चली गई। पिता ने पुलिस को बताया कि स्कूल जाने को लेकर मां ने उसे डांटा था। नाराज होकर वह घर से निकल गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

घर का माहौल और सोशल मीडिया भी असर डालता है
मनोवैज्ञानिक श्वेता जॉनसन के अनुसार, किशोरावस्था में भावनाओं से जुड़े मस्तिष्क के तंत्र अधिक सक्रिय और संवेदनशील होते हैं जबकि योजना बनाने, आवेग पर नियंत्रण और फैसलों के परिणाम समझने की क्षमता से जुड़े हिस्से अभी पूरी तरह विकसित नहीं होते।

ऐसे में घर में लगातार आलोचना, तुलना, ज्यादा नियंत्रण या भावनात्मक दूरी महसूस होने पर बाहर से मिलने वाला ध्यान और अपनापन अधिक आकर्षक लग सकता है। उन्होंने बताया कि आज की पीढ़ी कम उम्र में ही प्रेम, आकर्षण, डेटिंग और रोमांस से जुड़े कंटेंट के संपर्क में आ जाती है।
 

सोशल मीडिया के शॉर्ट वीडियो रिश्तों का आकर्षक पक्ष दिखाते हैं लेकिन उनके जोखिम और नतीजे अक्सर नहीं दिखते। इसलिए बच्चों को केवल घर से भागने से रोकना पर्याप्त नहीं है। उन्हें आकर्षण और प्रेम का अंतर, स्वस्थ रिश्ते की पहचान और बहकावे को समझने का तरीका भी बताया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed