फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Politics Vinod Tawde to Assess BJP Ground-Strength and Political Equations in Gorakhpur Ahead of 2027 Polls

यूपी: चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत परखेंगे तावड़े, बदलते राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों की भी लेंगे थाह

Thu, 17 Sep 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 17 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

यूपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े विधानसभा चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत परखेंगे। गोरखपुर दौरे के दौरान तावड़े बदलते राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों की थाह लेंगे। उनका यह दौरा  भाजपा संगठन की दृष्टि से इसे काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
UP Politics Vinod Tawde to Assess BJP Ground-Strength and Political Equations in Gorakhpur Ahead of 2027 Polls
सीएम योगी व विनोद तावड़े (दायें) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में मिशन-2027 की सियासी बिसात पर भाजपा अब गोरखपुर क्षेत्र को नए सिरे से कसने की तैयारी में है। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े 17 और 18 सितंबर को गोरखपुर क्षेत्र में रहेंगे। 62 विधानसभा सीटों वाले इस क्षेत्र में वह संगठन की जमीनी स्थिति के साथ ही बदलते राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों की भी थाह लेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के लिए यह दौरा इसलिए अहम है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी का प्रदर्शन 2019 लोकसभा और 2022 के विधानसभा के लिहाज से कमजोर रहा था। ऐसे में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए सिरे से तैयार करने की जरूरत महसूस की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद तावड़े सबसे पहले गोरखपुर क्षेत्र आ रहे हैं। भाजपा संगठन की दृष्टि से इसे काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी की सहयोगी दल निषाद पार्टी, अपना दल और सुभासपा का भी इसी क्षेत्र में ज्यादा प्रभाव है। पिछले चुनाव में इन दलों के प्रत्याशी भी जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार गठबंधन में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की जोर आजमाइश कर रही हैं। इसलिए, तावड़े का दो दिन का प्रवास भी अहम माना जा रहा है क्योंकि वे यहां रहकर भाजपा की तैयारियों की जमीनी हकीकत तो परखेंगे ही सहयोगी दलों की भी थाह लेंगे। 

इसके अलावा इस बार पार्टी में महिलाओं की ओर से भी टिकट की दावेदारी की जा रही है। साथ ही जेनजी आंदोलन के बाद युवाओं की भी पार्टी में अहमियत बढ़ी है। इसका सीधा असर पिछले दिनों संगठन के विस्तार में देखने को मिला है। 

इन सारे पहलुओं को ध्यान में रखकर पार्टी अगला सियासी कदम उठाने की तैयारी में है। तावड़े के दौरे में सिर्फ संगठन की रिपोर्ट ही नहीं, बल्कि विधायकों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर जमीनी फीडबैक भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लिहाजा, तावड़े के दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

2022 के चुनाव में 62 में 42 सीटों पर जीती थी भाजपा
भाजपा के संगठनात्मक दृष्टि से गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें गोरखपुर मंडल में स्थिति काफी सुदृढ़ है। 28 सीटों में से से 27 सीटों पर भाजपा व इसके सहयोगियों को जीत मिली थी। 

 

जबकि, बस्ती मंडल में 13 में से 6 सीटें ही भाजपा को मिली थीं। बात करें आजमगढ़ मंडल की तो यहां की 21 विधानसभा सीटों में से केवल 3 भाजपा के पास हैं। इनमें 2 बलिया में और एक मऊ की सीट शामिल है। 

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर-बस्ती मंडल की 9 सीटों में से भाजपा ने 6 सीटें जीती थीं, जबकि आजमगढ़ मंडल (आजमगढ़ और लालगंज) में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। यहां दोनों सीटें सपा की झोली में गई थी। ऐसे आगामी विधानसभा चुनाव काफी अहम माना जा रहा है।

सहयोगियों की नजदीकी ने बढ़ाई रणनीतिक चिंता
भाजपा की सहयोगी दल अपना दल, निषाद पार्टी और अन्य सहयोगियों के साथ सीटों और स्थानीय समीकरणों का तालमेल भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। दूसरी ओर सपा की ओर सहयोगी दलों को साधने की कोशिशें भाजपा की चिंता बढ़ा सकती हैं। 

पिछले दिनों निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर पहुंचे थे। इस मुलाकात के भी राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed