फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Striker junior doctor create obstcle in opd. patients return

ओपीडी कराई ठप, मरीज कर रहे पलायन

Wed, 01 Jun 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Jun 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
Striker junior doctor create obstcle in opd. patients return
मरीजों के पलायन से खाली हुआ वार्ड। - फोटो : mahesh kumar
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इससे इमरजेंसी प्रभावित रही। हड़ताली डॉक्टरों ने ओपीडी भी ठप करा दिया। बाद में प्राचार्य ने करीब बारह बजे पुलिस की मदद से उसे खुलवाया, मगर तब तक मरीज जा चुके थे। इस दौरान तीमारदार और जूनियर डॉक्टरों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


वार्डों में भी डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है और अब मरीज पलायन करने लगे हैं। मेडिसिन वार्ड में कुछ ही मरीज बचे हैं। कुछ यही हाल अन्य वार्डों का भी है। डीएम के आदेश पर पहुंचे सीएमओ ने भी बुधवार को हड़ताल से प्रभावित इलाज की स्थिति जानी। वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह आठ बजे जूनियर डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। वह अपनी मांग दोहरा रहे थे तो उधर पर्ची काउंटर से मरीजों की पर्ची भी बन रही थी। इसकी जानकारी होने पर सुबह नौ बजे के करीब जूनियर डॉक्टर वहां पहुंचे और कर्मचारी को गाली देते हुए बाहर निकाल दिया। इसके बाद काउंटर पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से सभी ओपीडी में पहुंचे और उसे बंद कराने लगे। इस दौरान तीमारदारों से उनकी झड़प भी हुई। करीब 11 बजे प्राचार्य को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गुलरिहा पुलिस को बुलाया, तब पर्ची काउंटर खोला गया। लेकिन तब तक आधे से ज्याद मरीज जा चुके थे। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने यूजर चार्ज काउंटर को भी बंद करवा दिया, जिससे जांचें प्रभावित होने लगीं।


फीमेल मेडिसिन वार्ड में अब महज चार मरीज ही बचे हैं तो मेल मेडिसिन वार्ड में आठ मरीज। वार्डों में भी इलाज प्रभावित होने से मरीज पलायन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed