{"_id":"9540615d3dd9cb2da084f96aa64313d0","slug":"station-master-suspended-for-urinating-at-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पेशाब करने में स्टेशन अधीक्षक सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पेशाब करने में स्टेशन अधीक्षक सस्पेंड
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर पेशाब करने पर चौरीचौरा के स्टेशन अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि चंद मिनट पहले ही पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया था।
मंगलवार की सुबह पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र अधिकारियों के साथ कैंट स्टेशन से छपरा तक निरीक्षण करने निकले थे। चौरीचौरा में उन्होंने प्लेटफॉर्म एक पर आदर्श रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया और बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव को 20 हजार रुपये का सामूहिक पुरस्कार दिया। महाप्रबंधक अपने सैलून में चढ़े ही थे कि स्टेशन अधीक्षक को पेशाब लग गई। वह रेलवे ट्रैक के किनारे ही पेशाब करने लगे। उन्हें ऐसा करते महाप्रबंधक ने देख लिया।
इसके बाद उन्होंने गौरी बाजार में अधिकारियों को स्टेशन अधीक्षक को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। थोड़ी ही देर बाद स्टेशन अधीक्षक को सस्पेंड होने की सूचना दे दी गई। कुछ ही देर में यह खबर महकमे में फैल गई और चर्चा का विषय बन गई।