{"_id":"5d7e9a668ebc3e014c4b55c2","slug":"sports-college-and-substandard-construction-gorakhpur-city-news-gkp3217405190","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज में घटिया निर्माण की टीएसी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज में घटिया निर्माण की टीएसी करेगी जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में नगर विधायक की ओर से की गई घटिया निर्माण के शिकायत की जांच तकनीकी सलाह समिति (टीएसी) की ओर से होगी। मामले में कार्यदायी संस्थाओं का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना है। इसकी पूरी रिपोर्ट उनके उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। टीएसी जल्द ही अपनी जांच शुरू करेगी। नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की शिकायत के बाद खेल विभाग पूरी तरह से एक्शन में हैं।
ये बातें रविवार को वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज के निरीक्षण के लिए पहुंचे खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य को पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही भवनों को कब्जे में लेने का निर्देश दिया गया है। चल रहे काम की निगरानी की जाएगी। अगर इसके बाद भी किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो खेल विभाग के अफसरों पर भी कार्रवाई होगी। बता दें कि पिछले महीने नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे घटिया निर्माण पर सवाल उठाया था। इसके साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की थी। इस दौरान यूपी हॉकी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुणेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
अवेद्यनाथ स्टेडियम का किया निरीक्षण
जंगल कौड़िया में प्रस्तावित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्टेडियम का निर्माण एक साल के बाद आखिर शुरू हो गया। रविवार को खेल निदेशक ने निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से व पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। खेल अधिकारियों से कहा कि निर्माण के समय ही गुणवत्ता पर नजर रखें। निर्माण पूरा हो जाने के बाद शिकायत करने से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा हॉकी स्टेडियम का निर्माण्ा
खेल निदेशक ने बताया कि जल्द ही हॉकी स्टेडियम का काम शुरू होगा। बजट जारी कर दिया गया है। आठ हजार दर्शकों के बैठने की इसकी क्षमता होगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। कहा कि वॉलीबाल हाल की मरम्मत भी जल्द शुरू हो जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों को 30 दिसंबर तक सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए। जंगल कौड़िया में 375 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, बहुद्देशीय हाल आदि बनाया जाएगा।
सीनियर नेशनल हॉकी की मेजबानी देने की तलाशी संभावनाएं
खेल निदेशक और यूपी हॉकी सचिव डॉ. आरपी सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रस्तावित सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी गोरखपुर को देने की संभावनाओं को भी तलाशा। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 60 टीमों के ठहरने की व्यवस्था को देखा। चैंपियनशिप जनवरी में संभावित है। उन्होंने बताया कि इस बार सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप आयोजित कराने की जिम्मेदारी हॉकी उत्तर प्रदेश को मिली है। उसके बाद से ही इस प्रतियोगिता को गोरखपुर लाने की तैयारी चल रही है। 500 खिलाड़ियों के ठहरने और उन्हें स्पोर्ट्स कॉलेज तक लाने और ले जाने के विकल्पों को तलाशा जा रहा है।