फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP member say 'happy birth day' to CM akhilesh

केक काटकर सपाई बोले ‘हैप्पी बर्थडे सीएम’

Fri, 01 Jul 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 01 Jul 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
SP member say 'happy birth day' to CM akhilesh
सपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काटते महानगर अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : shivharsh
सपाइयों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। कहीं केक काटे गए तो कहीं गरीबों में धोती, साड़ी और फलों का वितरण हुआ। इस मौके पर बेतियाहाता स्थित सपा कर्यालय पर दिनभर जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने सीएम की लंबी उम्र की दुआ के साथ ही 2017 में उन्हें दोबारा सीएम बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी और संचालन जिला महासचिव मनुरोजन यादव ने किया। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय बहादुर यादव ने क्षेत्र के खोराबार, पिपरौली और महानगर के कई वार्डों में गरीबों को फल, मिठाई और वस्त्र भेंट किया। शहर विधानसभा के उपाध्यक्ष आफताब अहमद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गोलघर स्थित हजरत तोता अली शाह रहमतुल्लाह की मजार पर चारपोशी कर सीएम की लंबी आयु की दुआ मांगी।
विज्ञापन


इसी तरह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अजय कुमार सिंह उर्फ राकेश सैथवार ने पार्क रोड स्थित कार्यालय पर केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का जितना विकास मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया उतना अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। दिन-प्रतिदिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और 2017 में वे दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने भी केक काटे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सीएम का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अवधेश यादव, कीर्तिनिधि पांडेय, मिर्जा कादिरबेग, राजीव पांडेय, राघवेंद्र तिवारी राजू, विकास चंद्र यादव, अशोक यादव, रामप्रवेश यादव, भोला गुप्ता, अखिलेश यादव, अवधेश पांडेय, गवीश दूबे, सब्बीर कुरैशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed