फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP-BSP and Congress mix caste poison in country says yogi adityanath

सपा-बसपा और कांग्रेस ने देश में घोला जातीय विषः योगी 

Fri, 08 Feb 2019 05:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP and Congress mix caste poison in country says yogi adityanath
बीजेपी बूथ सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

सपा-बसपा और कांग्रेस ने जाति के आधार पर समाज को बांटा। उन्होंने जातीय विष घोलकर देश को कमजोर करने का काम किया। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला जेल ग्राउंड में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने स्वार्थ के लिए ऐसा किया। ये पार्टियां जनता को उसका हक दिलाने के लिए ईमानदार नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का उदाहरण देते हुए सपा-बसपा और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाया। कहा कि सरकार के अनुदान से चलने वाली इस संस्था में संसद से स्वीकृत आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दलित और पिछड़ों को न सिर्फ एडमिशन दिया जाता है बल्कि उन्हें नौकरी भी नहीं दी जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाकर उन्हें मूलभूत सुविधाएं और वोट का हक दिलाने का जिक्र करके सरकार की ओर से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। बजट में रसोइया, चौकीदार और पीआरडी जवान के मानदेय बढ़ाने की जानकारी देकर जन हितैषी कार्य बताए। कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश की हर बेटी का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की जानकारी देकर सीएम ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मतदाताओं तक जाने की अपील की। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश की सभी सीटें जीतने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed