फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   snake problem

सांप निकले तो सपेरा बुलाइये

Tue, 13 Aug 2019 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
snake problem
सांप निकले तो वन विभाग से मत रखिए उम्मीद
विज्ञापन

गोरखपुर। अगर आपके घर में अचानक सांप निकल आए तो वन विभाग से मदद की उम्मीद तो मत ही रखिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उसके पास सांप पकड़ने वाला कोई विशेषज्ञ कर्मचारी ही नहीं है। विभाग बाहर के विशेषज्ञों की सेवाएं ले रहा है, लेकिन इससे भी आमजन को कोई खास मदद नहीं मिल रही। ऐसे में लोगों को सपेरों के ही पास जाने की मजबूरी है।
बारिश के दिनों में सांपों के निकलने की घटनाएं आम हो जाती हैं। सर्पदंश से मौत की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। वन विभाग उम्मीद रखता है कि लोग सांप निकलने की सूचना दें ताकि उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके, लेकिन बदहाली का आलम यह है कि विभाग में एक भी सरकारी स्नेक एक्सपर्ट ही नहीं है। अभी हाल में ही भगत चौराहे के पास एक खाली मैदान में सांप निकल आया, स्थानीय लोगों ने रात में अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वन विभाग के डीएफओ अविनाश कुमार का कहना है कि सांपों की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग की ओर से मुफ्त सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा 24 घंटे चालू रहेगी। विभाग के पास बाहर के दो स्नेक एक्सपर्ट हैं। कहीं से सूचना मिलती है, तो इन्हीं की मदद ली जाती है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचती टीम
घरों में सांप निकलने की शिकायत लोग वन विभाग के नंबर पर करते हैं लेकिन रिस्पांस नहीं मिलता है। ऐसा तब है जब शिकायत दर्ज करने के लिए एक कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की गई है। अगर विभाग को किसी तरह सूचना मिल भी गई तो बाहर से एक्सपर्ट बुलाकर सांप पकड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपेरों पर नहीं हो रही कार्रवाई
वन विभाग की नियमावली में सांप पकड़ना या पालना, दोनों कानूनी अपराध है। इसके लिए तीन साल तक की सजा का प्रावधान है, लेकिन सपेरे खुलेआम सड़कों पर सांप को पिटारे में लेकर घूमते हैं और वन विभाग के अधिकारियों की नजर उनपर नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed