फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Slogans against smuggling villagers on road to protest against police in maharajganj

गोरखपुरः तस्करी के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 22 Oct 2019 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Slogans against smuggling villagers on road to protest against police in maharajganj
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे कोतवाली ठूठीबारी के ग्रामीणों ने मंगलवार की रात 10 बजे मटर लड़े एक पिकअप को  ठूठीबारी बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस घंटो बाद भी घटनास्थल पर नही पहुंची। मटर ले जाने वाले मौका देखकर फरार हो गएl उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तस्करी के विरोध में सड़क उतरकर निचलौल ठूठीबारी मार्ग को जाम कर दिया। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


सड़क जाम की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझ बुझाकर शांत कराना चाहा। लेकिन लोग सड़क डटे रहे। जिसके बाद पुलिस बिना जाम हटवाए लौट गई। मटर लदी गाड़ी को ग्रामीण पकड़कर सड़क जाम कर डटे हुए हैंl आरोप है कि पुलिस ग्रामीणों को समझाने के बजाय डरा रही है।
विज्ञापन


सड़क पर उतर विरोध कर रहे छोटू, जितेंद्र, जोगिंदर, रवि, गौतम, भोला, मुन्ना गुप्ता, हिरदेश सहनी, शम्भू रौनियार, अभिषेक आदि ने कहा कि इंडो नेपाल सीमा से सटे स्थित ठूठीबारी कोतवाली के पीछे से इन दिनों दिन ढलते ही साइकिल व मोटरसाइकिल से कीमती वस्तुओं की तस्करी धड़ल्ले से शुरू हो जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस को कुछ रुपये का लालच देकर तस्कर अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। तस्करों को पकड़कर जब पुलिस को सूचना दी जाती है। तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने के बजाय उनकी सुरक्षा में लग जाती है। 

कोतवाली पुलिस के सहयोग से काली मिर्च, सोना, शराब व मटर जैसे सामानों की तस्करी हो रही है। तस्कर नेपाली सीमा क्षेत्र से अवैध तरीके से भारत में लाकर मोटी रकम में बेचते हैं। 


लोगों का आरोप है कि नेपाल से इन दिनों तस्करी होने को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में कोतवाली पुलिस है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। इसकी जांच कर संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed