फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seminar in cpm

‘लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है केंद्र सरकार’

Mon, 21 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Mon, 21 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
seminar in cpm
सम्मेलन
गोरखपुर। भाकपा माले का तीसरा जिला सम्मेलन रविवार को कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में हुआ।
विज्ञापन


सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार के गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान एवं महिला विरोधी नीतियों के संघर्ष छेड़ने की घोषणा की गई।


सम्मेलन में इंसेफेलाइटिस, एम्स, किसानों के फसलों की क्षतिपूर्ति, चीनी मिलों की बंदी, बुनकरों की बदहाली, वनटांगियों की हकदारी, आमी नदी के प्रदूषण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मनरेगा की विफलता, बढ़ते अपराध, गोरखपुर विश्वविद्यालय में दलित और ओबीसी शोध छात्रों की फेलोशिप रोके जाने सहित 17 मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नेता हरिहर प्रसाद ने झंडा फहरा कर किया। जिला सचिव राजेश साहनी ने राजनीतिक व सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर एक दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद सेंट्रल कमेटी के सदस्य सुधाकर यादव ने कहा कि जनता से किए वादों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। रोज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन सुभाष पाल एडवोकेट, पीएन सिंह, जगदंबा और श्यामाचरण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed