{"_id":"58695eed4f1c1b445ceee2a5","slug":"samajwadi-party-s-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामोशी में सिमटा रहा सपा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामोशी में सिमटा रहा सपा कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का माहौल शांत रहा। अधिकतर सपाई लखनऊ में हैं। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में टीवी पर राष्ट्रीय अधिवेशन की कार्रवाई खामोशी से देखते रहे। कार्यकर्ताओं ने सिर्फ इतना कहा कि जो हो रहा है वह ठीक नहीं है।
शीर्ष स्तर पर सपा में चल रहे उठापटक के बीच रविवार को सपा कार्यालय का नजारा बदला हुआ था। जिले के अधिकतर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ में क्या हो रहा है सब लोगों की नजर उसी पर टिक जाती है। रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया जाना बहुतों को अच्छा नहीं लगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा के बाद जब उनके समर्थक पार्टी कार्यालय गेट तोड़ कर घुसे उस नजारा देख कर भी यहां के कार्यकर्ताओं ने अफसोस जाहिर किया।
अधिकतर लोगों ने कहा कि जो हो रहा है वह पार्टी के सेहत के लिए ठीक नहीं है। एक सवाल पर पुराने कार्यकर्ता ने कहा कि आज भी बहुत से सपाई मुलायम के साथ हैं। पार्टी एक दिन में इस मुकाम पर नहीं पहुंची है। उनके संघर्षों के बल पर यह मुकाम हासिल हुआ है।