फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sadhwi niranjan jyoti in ramkatha

रामकथा सुने, दूर होंगे कष्ट : साध्वी निरंजन

Sat, 30 Apr 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 30 Apr 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Sadhwi niranjan jyoti in ramkatha
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवचन करतीं साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : mahesh kumar
सेवा भारती गोरक्ष प्रांत की ओर से सूर्यकुंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ महाविद्यालय में शनिवार को रामकथा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भगवान राम के चरित्र से यह सीखा जा सकता है कि जीवन की कठिनाइयों का कैसे सामना करना है। उन्होंने सलाह दी कि यदि भक्त रामकथा सुने तो कष्ट खुद ही दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू समाज न्यायपूर्ण हो, समरसता पूर्ण हो और भेदभाव से मुक्त होकर संगठित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघ चालक बाला साहब देवरस की जन्म शताब्दी वर्ष 2016 को सामाजिक समरसता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मौके पर सेवा भारती के जरिए श्रीराम कथा का आयोजन करना महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पूरा जीवन ही सामाजिक समरसता को समर्पित है। इस अवसर पर मां शारदा शक्तिपीठ मैहर धाम, सतना से आए मुख्य कथावाचक कमलेश जी महाराज ने राम कथा के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन व अतिथि परिचय सेवा भारती की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक मुकेश विनायक खांडरेकर, सुशील चंद्र शाही, सह प्रांत प्रचारक कौशल, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, बैरिस्टर जी, संजय, क्षेत्रसेवा प्रमुख नवल,  प्रांत सेवा प्रमुख यशोदा नंद, राजबिहारी विश्वकर्मा सहित महानगर के कई लोग मौजूद रहे।


गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्ध्यिां

रामकथा के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा की जा चुकी है। जैसे ही राज्य सरकार जमीन और सड़क उपलब्ध करा देगी, केंद्र सरकार उसे तुरंत मूर्त रूप दे देगी। उन्होंने कहा कि यहां पर बंद पड़े खाद कारखाने को यथा शीघ्र शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की तरफ से प्रदेश के किसानों को खाद की सुविधा दी जाएगी। उसके लिए उसे परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के द्वारा गांवों में विद्युतीकरण किया जा रहा है। ग्राम उदय योजना पर उन्होंने कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को सीधे धन स्थानांतरित कर उसे विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। 


‘प्रदेश में कानून का राज नहीं’

प्रदेश में सपा सरकार के कामकाज से जनता असंतुष्ट है। कुछ नेताओं, अधिकारियों तथा आपराधिक प्रवित्ति वालों के आपसी गठजोड़ से प्रदेश की स्थिति खराब हो गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता का बोलबाला है।

यह बातें केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही। वे यहां गीडा के सेक्टर 22 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन करने आई थीं। साध्वी ने कहा कि प्रदेश में चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार जनता भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। प्रदेश में कानून का राज नहीं है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय की ओर से फूड पार्क बनाने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए निजी क्षेत्र के व्यक्ति के पास डेढ़ सौ एकड़ भूमि और सौ करोड़ रुपये होना जरूरी है। देश में कुल 42 फूड पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उत्तर प्रदेश में इसके लिए अभी तक कोई दावेदार नहीं मिला है। यह स्थिति प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण है।


कार्यक्रम में कलाकार शैलेंद्र निगम की टीम की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, रमाशंकर शुक्ल, परशुराम शुक्ल, जनार्दन श्रीवास्तव, ठाकुर निषाद, वीएस लाल श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, सुरेंद्र शुक्ल, हर गोविंद चौबे, राधे श्याम तिवारी, बेचन गोंड, दिलीप सिंह, पिंटू सिंह, गौरव सिंह, विजय पासवान, अमरनाथ पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed