{"_id":"571540794f1c1bb0368b4578","slug":"ruckus-in-rto-for-driving-licence","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोगों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ में हंगामे के बाद लोगों को समझाते आरआई
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शुरू हुई एकल खिड़की की व्यवस्था से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को लोग भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े होने से गुस्से में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे आरआई तारकेश्वर मल्ल ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया।
सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे अस्थाई ड्राइविंग के काउंटर पर लोगों की लंबी कतार लगी थी। काउंटर पर बैठा बाबू काफी धीमी गति से काम कर रहा था। चिलचिलाती धूप में देर तक खड़े लोगों ने जब बाबू से काम में तेजी लाने को कहा तो वह बिगड़ गए। इस पर लोगों से कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते आरटीओ कार्यालय में हंगामा शुरू हो गया। गर्मी में खड़े लोगों का आरोप था कि घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद उनका काम नहीं हो रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए लोग हंगामा करते हुए आरआई तारकेश्वर मल्ल के ऑफिस के बाहर जमा हो गए। किसी तरह तारकेश्वर मल्ल ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।