फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus during idol immersion in Nepal one killed

नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत

Thu, 31 Oct 2019 01:50 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Ruckus during idol immersion in Nepal one killed
मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
भारत नेपाल सीमा के कृष्णनगर में मूर्ति विसर्जन को लेकर जारी बवाल में नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। नेपाल में भारी तनाव व प्रदर्शनकारियों ने प्रहरी व ट्रैफिक बीट को आग के हवाले करते हुए बवाल शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक प्रहरी बल ने सात राउंड हवाई फायर और आंसू गैस के गोले भी छोड़े है। 
विज्ञापन


प्रहरी की फायरिंग में बढ़नी के मिल कॉलोनी निवासी सूरज पांडेय (24 वर्ष) की आंख में लगी गोली से मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सूरज अपनी चाय की दुकान खोलने सुबह कृष्णनगर कस्बे में गया हुआ था। मौत के बाद से कृष्णनगर कस्बे में करीब 11 बजे से अघोषित कर्फ्यू लगाया गया है। 
विज्ञापन


वहीं मूर्तियां अपनी जगह खड़ी हैं और अभी तक विसर्जन नहीं हुआ है। नेपाली प्रशासन द्वारा उपद्रवियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नेपाल की ओर से बॉर्डर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, भारत की ओर से ढेबरुआ एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह व चौकी महेश सिंह ने नेतृत्व में ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी के जवान सीमा पर तैनात कर दिए गए है। साथ ही नेपाल में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed