{"_id":"5db1ae598ebc3e012f28268e","slug":"ruckus-after-the-death-of-an-injured-youth-in-davariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने की लाठी चार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने की लाठी चार्च
Thu, 24 Oct 2019 07:29 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 24 Oct 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया के लार में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद बवाल हो गया है। लोगों ने सड़क पर शव रखकर रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के वाहन पर लोगों ने पथराव भी कर दिया। जिससे पुलिस के वाहन का शीशा टूट गया। वहीं कम फोर्स होने के चलते पुलिस मौके से लौट गई।
एसपी के निर्देश पर कई थानों की फोर्स पहुंची। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व हादसे में कस्बे के पिपरा वार्ड का युवक रविन्द्र घायल हो गया था। उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। परिजन कस्बे के युवक पर जानबूझकर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगा रहे हैं। शाम पांच बजे से शुरू हुआ जाम अब तक जारी है।
वहीं जाम लगा रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांज उन्हें खदेड़ दिया है। जबकि शव को कब्जे में ले लिया है। रामजानकी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी हैं।