फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   route diverted on dushara and pooja

दशहरा पर आज और कल बदला रहेगा यातायात

Tue, 08 Oct 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
route diverted on dushara and pooja
दशहरा पर आज और कल बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन

गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 8 अक्तूबर की सुबह आठ बजे से 9 अक्तूबर को विसर्जन समाप्ति तक यातायात में बदलाव किया गया है। कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- संत कबीर नगर की ओर से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समाप्ति तक सहजनवां जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट किया जाएगा। यह वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

- बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार के बाघागाड़ा फोरलेन पर डायवर्ट कर रामनगर करजहां होते हुए भेजा जाएगा।
- अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता होने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नौसड़ से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरफ सभी ववाहन प्रतिबंधित रहेंगे ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
- दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा का आवागमन नहीं होगा।
- घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक पर कोई भी वाहन नहीं चलेंगे।
- अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर रोड
- नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर रोड पर
- हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर मार्ग पर
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा
- विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक
- खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर रोड
- घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक
- फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर
- जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की ओर
- मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ रोड
इस रास्ते जाएंगे वाहन
- सभी प्रकार के राजकीय वाहन एवं प्राइवेट वाहन छात्रसंघ चौराहा, मोहद्ीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास, पादरी बाजार, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवां चौकी होकर फरेंदा सोनौली की तरफ जाएंगे। रोडवेज एवं एंबुलेंस पर रोक नहीं होगा।

- फरेंदा से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बरगदवां तिराहा से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहे से फातिमा अस्पताल, पादरीबाजार से होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed