फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   route diverson

बकरीद पर कल बदला रहेगा शहर का यातायात

Sun, 11 Aug 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
route diverson
बकरीद पर कल बदला रहेगा शहर का यातायात
विज्ञापन

गोरखपुर। बकरीद की नमाज शहर के मस्जिदों में अदा की जाएगी। इसे देखते हुए सोमवार को सुबह छह बजे से 12 बजे तक शहर के कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहेगा।
इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
- जामा मस्जिद घंटाघर की तरफ से जाने वाले शाहमारुफ रास्ते पर
- अलहदादपुर की तरफ से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए जाने वाले मार्ग पर
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर के मार्ग पर
- रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले मार्ग पर
- इलाहीबाग चौराहे से बहरामपुर बंधे की तरफ जाने वाले रास्ते पर
- टीपी नगर तिराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर व घंटाघर एवं घोष कंपनी के रास्ते पर
- हुंमायूपुर ओवरब्रिज, तरंग चौराहा से अलीनगर चौराहा मार्ग पर
- करमचंद चौराहा से बहरामपुर जाने वाले मार्ग पर
- गोरखनाथ ओवरब्रिज, रेलवे क्रासिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ वाले मार्ग पर
- हुंमायूपुर ओवरब्रिज के ऊपर से सवारी गाड़ी को गोरखनाथ वाले मार्ग पर
इन रास्तों से डायवर्ट होकर जाएंगे वाहन
- बर्फखाना से भारी वाहनों को शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। ये वाहन लालडिग्गी बंधा की ओर से मोड़ दिए जाएंगे।
- अलीनगर चौराहा से हजारीपुर को जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टाकीज की ओर से निकाला जाएगा। दूसरी तरफ जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ आने वाले वाहन उक्त अवधि तक प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

- फरेंदा से गोरखपुर आने वाले सभी वाहनों को बरगदवा तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। उन्हें बरगदवां चौकी तिराहा से फर्टिलाइजर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। उन वाहनों का प्रवेश शहर में खजांची चौराहा, पादरी बाजार चौराहा, मोहद्दीपुर ओवरब्रिज से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपुर महानगर से फरेंदा की ओर जाने वाले सवारी वाहन व निजी बसें रेलवे स्टेशन, छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, चार फाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास पादरी बाजार चौराहा, खजांची होते हुए फर्टिलाइजर बरगदवां होकर जाएंगी।

तीन जोन और सात सेक्टर में बांटी सुरक्षा व्यवस्था
गोरखपुर। बकरीद पर सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले को तीन जोन और सात सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सभी जोन और सेक्टर की जिम्मेदारी एसपी और सीओ रैंक के अफसरों को दी गई है। इसके अलावा शहर में आठ बड़े मस्जिद के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिले में छह क्यूआरटी भी गठित कर दी गई। एसएसपी दफ्तर के मुताबिक सुरक्षा में सात इंस्पेक्टर, 70 दरोगा, 300 सिपाही, 35 महिला सिपाही, छह क्यूआरटी की ड्यूटी लगा दी गई है। दो कंपनी पीएसी भी लगेगी। एसएसपी ने बताया कि कोई भी भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed