{"_id":"ea7ed0e288b3175988f79f02075acedc","slug":"robbers-beaten-couple-in-kusamhi-jangal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसम्ही जंगल में युगल की पिटाई कर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसम्ही जंगल में युगल की पिटाई कर लूट
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बुढ़िया माता मंदिर दर्शन करने गए एक युगल को दो युवकों ने पिटाई कर लूट लिया। इनमें से एक युवक खुद को दरोगा बता रहा था। युवती के पर्स में पांच हजार रुपये, वाराणसी का टिकट और मोबाइल फोन था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ बुढ़िया माता मंदिर दर्शन करने गया गया था। वहां से लौटते वक्त दोनों कुसम्ही जंगल में घूमने चले गए। इस बीच वहां बाइक से पहुंचे दो युवक उनसे जंगल में आने की वजह पूछने लगे।
उनमें से एक खुद को दरोगा बताते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगाकर युवक को पीटने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दूसरा आरोपी उसका पर्स छीनकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित युगल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खोराबार पुलिस ने दोनों से जानकारी जुटाकर छानबीन की। लेकिन देर शाम तक आरोपियों का पता नहीं चल सका था।