फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ravindra dhadhi murder case

रविंद्र ढाढ़ी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
ravindra dhadhi murder case
रविंद्र ढाढ़ी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहजनवां (गोरखपुर)। प्रधान के पति हिस्ट्रीशीटर रविंद्र ढाढ़ी की हत्या में शामिल नामजद आरोपी शशि कपूर को बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने समाधिया चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
सहजनवां के थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि बनकटिया निवासी हिस्ट्रीशीटर रविंद्र ढाढ़ी की हत्या में शामिल शशि कपूर बृहस्पतिवार को कहीं भागने के फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समाधिया चौराहा से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शशि कपूर को विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविंद्र ढाढ़ी के हत्या में उसके भाई ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। शशि कपूर के अलावा धर्मवीर और प्रमोद को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक अन्य आरोपी अजय पुत्र लोचन प्रसाद फरार है। 22 नवंबर की शाम 3.30 बजे बनकटिया गांव निवासी प्रधान के पति और हिस्ट्रीशीटर रविंद्र ढाढ़ी की दो बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed