फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   raped by father in law

ससुर ने किया दुष्कर्म, ससुराली बोले-चुप रहो

Tue, 23 Jul 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
raped by father in law
ससुर ने किया दुष्कर्म, ससुराली बोले-चुप रहो
विज्ञापन

युवती का आरोप, एक साल से कर रहा था छेड़खानी
थाने पर पुलिस कर्मियों ने मांगी छेड़खानी की तहरीर
ससुर के भय और प्रताड़ना से मायके में रह रही पीड़िता
पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। साल भर से ससुर छेड़खानी कर रहा था। विरोध किया तो प्रताड़ना मिली। घर वालों से कहा तो चुप रहने, सहने को कहा गया। एक दिन तो हद ही हो गई, ससुर ने चाकू से डराकर दुष्कर्म किया और जब आवाज उठाई तो मार-पीटकर ससुराल से निकाल दिया गया। यही नहीं, पिता के साथ जब शिकायत करने थाने पहुंची तो छेड़खानी की तहरीर मांगी गई।
यह पीड़ा है कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की। एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग करने वाली युवती के मुताबिक दो मई 2018 को उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। जब वह ससुराल पहुंची तो पति के सामने ही ससुर ने छेड़खानी शुरू कर दी। इस बारे में जब ससुराल के लोगों से कहा तो उन्होंने चुप रहने की नसीहत दी। यह सिलसिला 15 दिन चला। इसके बाद आजिज आकर मायके चली आई। दो माह बाद फिर ससुराल गई तो ससुर ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इस बारे में पति, सास, देवर को बताया तो उन्होंने जो हो रहा है उसे जायज ठहराया। उन्होंने आवाज उठाने पर मारने तक की धमकी दी और कहा कि अगर रहना है तो सहो नहीं तो चली जाओ।
विज्ञापन

बकौल युवती, आठ जुलाई 2019 की रात 11 बजे ससुर मेरे कमरे में घुस आया। हाथ पकड़ने लगा और जब विरोध किया तो चाकू से आतंकित कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। सुबह परिवार के सदस्यों और पति को इसकी जानकारी दी तो सभी ने मुंह खोलने से मना किया। विरोध करने पर मार-पीटकर घर से निकाल दिया। धमकी भी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे। युवती का आरोप है कि वह इस मामले को लेकर बांसी कोतवाली और महिला थाने भी गई, लेकिन वहां छेड़खानी की तहरीर मांगी गई। इस संबंध में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो एसओ को भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में दोषी बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed