{"_id":"572386454f1c1b807aa916d1","slug":"railway-gm-take-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से मानक के अनुसार कार्य कराएं: जीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से मानक के अनुसार कार्य कराएं: जीएम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
रेल अधिकारियो के साथ बैठक करते रेलवे जीएम राजीव मिश्र ।
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आमान परिवर्तन और दोहरीकरण परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के साथ ही यात्री सुविधाओं संबंधित कार्य को तेजी से कराने का निर्देश दिया।
महाप्रबंधक ने पीलीभीत-भोजीपुरा-टनकपुर एवं छपरा-थावे रेल खंडों पर चल रहे आमान परिवर्तन कार्य की समीक्षा की। कहा कि पीलीभीत-टनकपुर आमान परिवर्तन के लिए मेगा ब्लाक 15 मई से लिया जाए, ताकि समय पर काम पूरा हो सके। महाप्रबंधक ने औड़िहार-वाराणसी एवं छपरा-बलिया रेल खंडों के दोहरीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में महाराजगंज-मसरख नई रेल लाइन के निर्माण पर भी चर्चा हुई।
महाप्रबंधक ने कार्य पूरा करने के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए व्यवहारिक सुझाव भी दिए। बैठक में अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा, प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधकों सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी शामिल रहे।