फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diversion on four lane road proves fatal Painter killed after hit by unidentified vehicle

फोरलेन पर डायवर्जन बना काल: गोरखपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत, बाल-बाल बचा चचेरा भाई

Thu, 08 Oct 2026 02:28 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 08 Oct 2026 02:28 PM IST
सार

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Diversion on four lane road proves fatal Painter killed after hit by unidentified vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर चल रहे डायवर्जन के कारण बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक पेंटर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी रामफल निषाद (57) पुत्र बिरजू निषाद गोरखपुर में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। बुधवार शाम वह अपने चचेरे भाई गुड्डू निषाद के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। बाइक गुड्डू निषाद चला रहे थे और रामफल पीछे बैठे थे। शाम करीब 6 बजे हुई बारिश के कारण दोनों रास्ते में कहीं रुक गए थे। बारिश थमने के बाद घर के लिए निकले, तभी शाम करीब 7 बजे उचगांव पेट्रोल पंप के पास फोरलेन सड़क के डायवर्जन पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर में पीछे बैठे रामफल निषाद के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे गुड्डू निषाद को चोटे लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही रात करीब 9:30 बजे रामफल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई जनार्दन निषाद घर पर खेती-बाड़ी करते हैं। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है।

इस संबंध में बेलीपार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई गुड्डू निषाद की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


एक ही लेन में चल रहा दो तरफा यातायात
बताते चलें कि एनएच-24 पर एक लेन की सड़क जगह-जगह टूट गई है। मरम्मत के चलते एनएचएआई ने मरवड़िया कुआं चौकी से लेकर सेवई चौराहे तक एक लेन करीब 4 किलोमीटर सड़क को बंद कर रखा है। इससे दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन में चल रहा है, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed