फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sp announces 11 in charges and four co in charges for gorakhpur faizabad constituency

शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए सपा ने घोषित किए 11 प्रभारी और चार सहप्रभारी

Thu, 08 Oct 2026 04:51 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 08 Oct 2026 04:51 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी का लक्ष्य शिक्षक एमएलसी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ जीत हासिल करना है। इन पदाधिकारियों का मुख्य कार्य संबंधित जनपदों में पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाना होगा।

विज्ञापन
sp announces 11 in charges and four co in charges for gorakhpur faizabad constituency
डॉ. संजयन त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के सहयोग के लिए जिलेवार प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आठ अक्तूबर को सूची जारी कर दी है जिसमें 11 प्रभारी और चार सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। 
विज्ञापन


नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में प्रहलाद यादव को गोरखपुर का प्रभारी बनाया गया है। अब्दुल जब्बार सिद्दीकी देवरिया के प्रभारी और राजीव पाण्डेय सह-प्रभारी होंगे। कुशीनगर की जिम्मेदारी पुरन्दर प्रताप यादव को प्रभारी और मोहम्मद्द आजम लारी को सह-प्रभारी के रूप में दी गई है। मऊ के प्रभारी सूर्यभान यादव और बस्ती के प्रभारी अर्जुन यादव बनाए गए हैं। संत कबीर नगर के लिए विनोद यादव प्रभारी और सिराज अहमद सह-प्रभारी नामित हुए हैं।सिद्धार्थनगर में राम मूरत यादव प्रभारी और सोनू यादव सह-प्रभारी का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  आरआईपी : नाना पाटेकर के निधन पर बोले सांसद रवि किशन, आखिरी बातचीत में गोरखपुर को लेकर कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा में मंशा राम वर्मा, बलरामपुर में अब्दुल आहद, बहराइच में सौरभ ईशान वर्मा और श्रावस्ती में राम अधार सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इन पदाधिकारियों का मुख्य कार्य संबंधित जनपदों में पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाना होगा। पार्टी का लक्ष्य शिक्षक एमएलसी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करना है। यह कदम चुनाव अभियान को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed