फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest

कांग्रेसियों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाया

Wed, 06 Nov 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
protest
पडरौना विद्युत उपकेंद्र पर ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस के कार्यकर्ता । - फोटो : KUSHINAGAR
कांग्रेसियों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाया
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की भविष्य निधि घोटाले की जांच कर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बिजली कर्मचारियों की भविष्य निधि (पीएफ) घोटाले की जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर जिले में कांग्रेसियों ने बुधवार को जगह-जगह जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। खड्डा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला भी जलाया गया।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के कठकुईयां रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। परिसर में विरोध प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों जन विरोधी हैं। पार्टी बिजली कर्मचारियों की भविष्य निधि में किये गये घोटाले का विरोध सड़क से सदन तक करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का पुतला भी जलाया। महिला जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, वाजिद अली, नंदलाल चौहान, सीताराम, प्रधान अनवर जकी, उमा विश्वकर्मा, जान मुहम्मद, उमाकांत पटेल, आर्यन बाबू, रामभजन प्रसाद, साबिर अली, सैफ अली, सिद्धार्थ चौरसिया, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कस्बे में विरोध जुलूस निकाला। अजय जायसवाल की अगुवाई में निकले जुलूस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों में पर्चा वितरण कर विद्युत कर्मचारियों के पीएफ घोटाले के लिए ऊर्जा मंत्री को जिम्मेदार बताते हुए विद्युत उपकेंद्र परिसर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला जलाकर इस्तीफे की मांग की। प्रकाश बहादुर, श्रीराम कुशवाहा, अशोक सिंह, रतन मद्धेशिया, अकबर अंसारी, विजेंद्र मल्ल, साजिश अली, राधेश्याम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा में पुलिस ने छीना पुतला
हाटा। बुधवार को हाटा के बाघनाथ चौराहे पर ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस कर्मियों ने पुतला छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और उर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ता अमरेंद्र मल्ल और सत्यजीत तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस पुतला जलाने पहुंचे थे। इस दौरान अभय शंकर मणि, प्रमोद कुमार पांडेय, व्यास ओझा, अर्जून सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, सुधीर त्रिपाठी, निलेश सिंह, ब्रह्मा सिंह, भृगुनाथ दूबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed