फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest for student union election

छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा गरमाया, विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2019 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
protest for student union election
छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा गरमाया, विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों ने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मुख्य द्वार बंद कराकर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद धरना स्थल पर मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव भी नियंता मंडल के सदस्यों के साथ पहुंच गए। धरने की सूचना पर विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज भी पहुुंच गए। छात्रों ने मुख्य नियंता से कुलपति को बुलाने की मांग की, करीब एक घंटे बाद कुलपति ने नियंता कार्यालय में छात्रों को बुलाया। आश्वस्त किया कि चुनाव की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखेंगे। छात्रों ने चुनाव न होने पर पठन-पाठन बाधित करने की चेतावनी दी।
प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बवाल के बाद गोरखपुर में भी आंदोलन की सुगबुगाहट बढ़ गई थी। अमर उजाला ने प्रयागराज की घटना के आईने में स्थानीय छात्र नेताओं की नब्ज टटोल कर 16 अक्टूबर को खबर प्रकाशित की थी। ठीक उसी तर्ज पर शुक्रवार को मुख्य द्वार पर सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए। हाथ पर काली पट्टी बांधें इन छात्रों ने दीक्षांत सप्ताह समारोह का विरोध किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव, सहायक नियंता डॉ. प्रवीन सिंह आदि भी पहुंच गए। मुख्य नियंता ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने। इसके बाद हिंदी विभाग की ओर से दूसरा गेट खुलवाया गया और परिसर से लोगों को उस रास्ते बाहर निकाला गया। कुलपति ने छात्रों से वार्ता की और चुनाव को लेकर शासन स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना समाप्त किया। इस अवसर पर छात्रनेता आलोक सिंह, अनूप यादव, मनीष ओझा, संजीव त्रिपाठी, आर्या यादव, अंशुमान पाठक, सूरज यादव, कुलदीप तिवारी, बलवीर, अनुराग, विनीत, अभिषेक, राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज इंदिरा प्रतिमा तिराहे पर उपवास करेंगे छात्रनेता
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में शनिवार को टाउनहाल स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास करेंगे। यह जानकारी छात्रनेता मनीष ओझा ने दी। उन्होंने बताया कि उपवास सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed