{"_id":"5dde4de68ebc3e549e56f58f","slug":"property-dealers-beat-farmer-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः प्रॉपर्टी डीलरों ने किसान को दौड़ा-दौड़ाकर जूतों से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः प्रॉपर्टी डीलरों ने किसान को दौड़ा-दौड़ाकर जूतों से पीटा, वीडियो वायरल
Wed, 27 Nov 2019 03:50 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 27 Nov 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
किसान को पीटते प्रोपर्टी डीलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था भले से चाक-चौबंद करने का दावा सरकार कर रही हो लेकिन महाराजगंज में उनका दावा फेल होता नजर आ रहा है। तभी तो महाराजगंज के नगर चौक पर दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलरों ने किसान विष्णु दयाल निवासी मुडेरवां को अगवा कर लिया और जूते से पीटते हुए कार में बिठा ले गए।
विज्ञापन
इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने किसान को छुड़ा लिया है और आरोपियों को धारा 151 में चालान कर दिया।
एक हाथ में जूता है और दूसरे हाथ में किसान का गिरेबान और जंग का मैदान बन गया महराजगंज का मुख्य सड़क। जी हां हम बात कर रहे हैं, महाराजगंज के नगर कोतवाली का जहां मंगलवार को दिनदहाड़े जमीन रजिस्ट्री करने आए किसान विष्णु दयाल को जबरन प्रॉपर्टी डीलरों ने पहले उसके साथ हाथापाई की जूतों से पिटाई की उसके बाद उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर चले गए।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को धारा 151 में चालान कर दिया। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित किसान का कहना है कि वह अपनी जमीन ऊंचे दाम पर किसी और को दे दिया इससे नाराज प्रापर्टी डीलरों ने उसे सड़क पर गिरते हुए कार में बिठा ले गए और बगीचे में ले जाकर पिटाई की पुलिस पहुंच गई और उसे बचा लिया गया। सदर कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि विष्णु दयाल, राहुल, दीपक कुमार, निवासी मुंडेरवां को धारा 151 में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन