फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prisoners on hunger strike against poor quality of food in Deoria district jail

देवरिया जिला जेल में बंदियों ने की भूख हड़ताल, खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप

Wed, 24 Apr 2019 10:46 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 24 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Prisoners on hunger strike against poor quality of food in Deoria district jail
जेल (सांकेतिक तस्वीर)

भोजन की खराब गुणवत्ता से नाराज जिला जेल के बंदियों ने मंगलवार रात भूख हड़ताल कर दी। चार बैरकों के लगभग 450 बंदियों ने रात का खाना नहीं खाया। सुबह भी वह जिद पर अड़े रहे। जेल अधीक्षक ने बंदियों से तीन दिनों में व्यवस्था ठीक करने का वादा किया तब बंदी खाना खाने को राजी हुए।

विज्ञापन

 

बंदियों को भोजन देने के लिए जेल के अंदर पाकशाला संचालित है। भोजन का मीनू भी निर्धारित है। जेल की बैरक नंबर 10, 11, 12 और 15 में रह रहे करीब 450 बंदियों ने मंगलवार रात यह कहकर खाना खाने से इनकार कर दिया कि उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है।

विज्ञापन


चावल में कंकड़ और दाल के नाम पर सिर्फ पानी दिया जा रहा है। रोटियां भी खाने लायक नहीं हैं। इन बैरकों के बंदियों ने गुणवत्ता सुधारने की मांग करते हुए भूख हड़ताल कर दी। सुबह जब चाय-नाश्ता दिया जाने लगा तो बंदियों ने उसे भी लेने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध की यह आंच अन्य बैरकों तक भी पहुंच गई। बंदी जेल प्रशासन के रुख से इस कदर नाराज थे कि वह डीएम-एसपी और डीआईजी को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पाकर जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय पहुंचे और बंदियों से वार्ता की।


खाने को लेकर उनकी शिकायतें तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया है। कैंटीन व मुलाकातियों के माध्यम से आने वाली खानपान की सामग्री को भी समुचित ढंग से अंदर पहुंचाने सहित अन्य मांगों पर तीन दिन में कार्रवाई की बात कही। इसके बाद दोपहर 11 बजे बंदी खाना खाने को राजी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed