{"_id":"5d5baa9f8ebc3e89db48adaa","slug":"pratima-is-very-happy-after-tying-rakhi-to-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांध कर खुशी से झूम उठीं गोरखपुर की प्रतिमा, साझा किया अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांध कर खुशी से झूम उठीं गोरखपुर की प्रतिमा, साझा किया अनुभव
Wed, 21 Aug 2019 06:10 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 21 Aug 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी को राखी बंधती हुई प्रतिमा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो रक्षा बंधन का त्योहार सभी बहनों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन गोरखपुर के रामजानकी नगर की रहने वाली प्रतिमा भट्ट के लिए इस बार की राखी यादगार रही। 15 अगस्त के दिन देश के प्रधानमंत्री को राखी बांध कर उनकी बहन बनने वाली प्रतिमा खुशी से फूले नहीं समा रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज, एक दर्जन से ज्यादा नए चेहरे लेंगे शपथ
विज्ञापन
इस बार रक्षा बंधन के मौके पर पीएम आवास पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर राखी बांधने वाली बहनों में से प्रतिमा भी एक थीं। राखी बांधने के बाद प्रतिमा ने अपने उस बेहद खास अनुभव के बारे में बताया।
विज्ञापन
प्रतिमा ने बताया कि प्रधानमंत्री को राखी बांधने की उनकी वर्षों की तमन्ना थी। 13 अगस्त को जब फोन से उन्हें राखी बांधने के लिए आमंत्रण मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्हें रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह आठ बजे तक प्रधानमंत्री आवास पर आने को कहा गया। वह इतना खुश थीं कि 14 अगस्त को ही पति के साथ दिल्ली पहुंच गईं। सुबह प्रधानमंत्री को राखी बांधने की खुशी में वह 14 अगस्त को पूरी रात सो नहीं पाईं।
रक्षाबंधन की सुबह सात बजे ही पति के साथ वह प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच गईं। राखी बांधने के लिए जब उनका नाम पुकारा गया तो उन्होंने भाव विभोर होकर मोदी को राखी बांध अपनी वर्षों की ख्वाहिश पूरी की। राखी बांधने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से वह भावुक हो उठीं और अभी तक उस क्षण को भूल नहीं पा रही हैं।