फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pratima is very happy after tying rakhi to pm modi

प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांध कर खुशी से झूम उठीं गोरखपुर की प्रतिमा, साझा किया अनुभव

Wed, 21 Aug 2019 06:10 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 21 Aug 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
Pratima is very happy after tying rakhi to pm modi
पीएम मोदी को राखी बंधती हुई प्रतिमा - फोटो : Amar Ujala

यूं तो रक्षा बंधन का त्योहार सभी बहनों के लिए बेहद खास होता है, लेकिन गोरखपुर के रामजानकी नगर की रहने वाली प्रतिमा भट्ट के लिए इस बार की राखी यादगार रही। 15 अगस्त के दिन देश के प्रधानमंत्री को राखी बांध कर उनकी बहन बनने वाली प्रतिमा खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज, एक दर्जन से ज्यादा नए चेहरे लेंगे शपथ
विज्ञापन


इस बार रक्षा बंधन के मौके पर पीएम आवास पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर राखी बांधने वाली बहनों में से प्रतिमा भी एक थीं। राखी बांधने के बाद प्रतिमा ने अपने उस बेहद खास अनुभव के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमा ने बताया कि प्रधानमंत्री को राखी बांधने की उनकी वर्षों की तमन्ना थी। 13 अगस्त को जब फोन से उन्हें राखी बांधने के लिए आमंत्रण मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्हें रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह आठ बजे तक प्रधानमंत्री आवास पर आने को कहा गया। वह इतना खुश थीं कि 14 अगस्त को ही पति के साथ दिल्ली पहुंच गईं। सुबह प्रधानमंत्री को राखी बांधने की खुशी में वह 14 अगस्त को पूरी रात सो नहीं पाईं।

रक्षाबंधन की सुबह सात बजे ही पति के साथ वह प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच गईं। राखी बांधने के लिए जब उनका नाम पुकारा गया तो उन्होंने भाव विभोर होकर मोदी को राखी बांध अपनी वर्षों की ख्वाहिश पूरी की। राखी बांधने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से वह भावुक हो उठीं और अभी तक उस क्षण को भूल नहीं पा रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed