फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Poster released for Yogi Aaditynath

योगी को बताया ‘यूपी का बादशाह’ 

Mon, 20 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Poster released for Yogi Aaditynath
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पोस्टर जारी किया। - फोटो : Amar Ujala
महंत आदित्यनाथ के सूबे के सीएम बनने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने रसूलपुर मोहल्ले में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही एक पोस्टर जारी किया जिसमें महंत को गद्दी पर बैठा दिखाकर ‘यूपी का बादशाह’ बताया गया है।
विज्ञापन


मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इरफान अहमद ने कहा कि आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दो वर्षों से वे लोग प्रयास कर रहे थे। कभी पोस्टर के माध्यम से तो कभी मन्नतें मांगकर। आज वह मुख्यमंत्री बन गए, अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। इस मौके पर नबी हसन, मो. अमीन, रिजवान अली, शमीम अहमद, जावेद अहमद, मो. तारिक, इमरान अहमद, पद्मा गुप्ता, माया श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य, अनील कुमार आदि लोग थे।
विज्ञापन


बधाई संदेश वाले पोस्टरों से पटा शहर
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही जश्न का दौर शुरू हो गया। शनिवार की देर रात तक पूरा शहर मुख्यमंत्री को बधाई संदेश देने वालों के पोस्टरों से पट गया।रविवार की सुबह मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, बेतियाहाता, शास्त्रीचौक, अंबेडकर चौक, टाउनहॉल, विजय चौक, गोलघर, काली मंदिर, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, यूनिवर्सिटी चौराहा, असुरन चौक, रुस्तमपुर चौराहा आदि जगहों पर बधाई संदेशों के पोस्टर लगे हुए थे। सभी लोगों को अपने चहेते नेता को बधाई देने के लिए जो माध्यम सबसे अनुकूल लगा, वो उस तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी के सीएम बनने पर गल्ला व्यापारियों में जश्न
महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर गल्ला व्यापारियों ने जश्न मनाया। रविवार को महेवा स्थित गल्ला मंडी में इकट्ठा होकर व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और बधाई दी। इस मौके पर विजय अग्रवाल, पवन सिंघानिया, मनोज गोयल, सुरेश गोयल, अनंत कुमार, विजय बजाज, रमेश कसौधन, संतोष मिश्रा, पंकज कसौधन, रामनारायण निगम, श्रीराम जालान, सौरभ जालान, बबलू कसौधन, अमित गोयल, बृजमोहन पांडेय, नाजिर अहमद खान समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे।



चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी आदित्यनाथ को बधाई
चैंबर आफ  कॉमर्स की बैठक में महंत आदित्यनाथ को प्रदेश का सीएम बनने पर बधाई दी गई। इस मौके पर संजय सिंघानिया ने कहा कि यह हम सब के लिए बहुत ही गौरव की बात है। हमारे जिले के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने प्रदेश के विकास के साथ औद्योगिक विकास का काम किया था, उसी तरह नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भ्रष्टाचार, अपराध से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। बैठक में अरुण शुक्ला, सोनू वर्मा, टीकम दास बुधवानि, राहुल, शाजिद अंसारी, राजेश जायसवाल, सतीश गुप्ता, गुलजारी यादव, मनोज त्रिपाठी, अमित वैश्य, वहाब अंसारी, मनोज गोयल, जेपी गुप्ता, दीना जायसवाल, सतीश यादव विजय कुमार, सुनील कुमार, राजू गुप्ता, पवन कुमार, बंटी चौधरी, बिंदू शुक्ला, राजू चौबे, समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed