फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police passing out parade at gorakhpur on vijay diwas

पासिंग आउट परेड: 261 महिला आरक्षी देश सेवा का संकल्प लेकर यूपी पुलिस में शामिल

Mon, 16 Dec 2019 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
police passing out parade at gorakhpur on vijay diwas
पासिंग आउट परेड में भाग लेतीं महिला आरक्षी। - फोटो : अमर उजाला
जोन की 261 महिला आरक्षी सोमवार को देश सेवा का संकल्प लेकर यूपी पुलिस में शामिल हो गईं। पुलिस लाइंस में आयोजित दीक्षांत समारोह में एडीजी जोन दावा शेरपा ने महिला आरक्षियों को कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस दौरान सर्वोत्तम प्रशिक्षु ऊषा पांडेय को चुना गया। परेड कमांडर बनीं ऊषा के नेतृत्व में सभी महिला आरक्षियाें ने सलामी दी।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि एडीजा दावा शेरपा ने कहा कि समाज के लोगों के साथ सभ्य आचरण करना, इमानदारी से काम करना पुलिस के नैतिक कर्तव्य हैं। अपनी छवि को सुदृढ़ बनाए रखने में आम लोगों से सहयोग लें ताकि आन, मान और सम्मान पर कहीं से दाग न लगे।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी रेडियो रामनिवास सिंह यादव, एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा, एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा, सीओ गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह, सीओ कोतवाली बीपी सिंह, आरआई उमेश दुबे व सेवानिवृत्त सीओ शिवपूजन सिंह यादव सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पुलिस बैंड ने मोहा मन
दीक्षांत परेड को देखते हुए पुलिस परेड ग्राउंड को फूल-मालाओं से सजाया गया था। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। पुलिस बैंडबाजा के मैनेजर रामजी गौड़ और उनकी टोली ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा की धुन सुना कर वहां मौजूद लोगों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। वहीं रंग-बिरंगी वर्दी में महिला आरक्षियों की टोलियां सबका मन मोह रही थीं।

...
20 प्रशिक्षु आरक्षी रहीं अनुपस्थित
कुल 281 महिला प्रशिक्षु आरक्षियों में से 20 के अनुपस्थित होने के कारण 261 का ही प्रशिक्षण तीन जून 2019 को शुरू हुआ था। जिसमें से वाराणसी से 85, आजमगढ़ से 91, जौनपुर से 82, तथा प्रयागराज व मिर्जापुर से 2-2 प्रशिक्षु महिला आरक्षी शामिल हुईं थीं। प्रशिक्षण के लिए 10 टोलियां बनाई गईं थीं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी 261 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को पास आउट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed