फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PGI and ravi gun house owner

पीजीआई में भर्ती मिला रवि गन हाउस का संचालक

Tue, 20 Aug 2019 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
PGI and ravi gun house owner
पीजीआई में भर्ती मिला रवि गन हाउस का संचालक
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पूरे खेल का मास्टरमाइंड माना जा रहा आरोपी रवि आर्म्स कारपोरेशन का प्रोपराइटर पीजीआई लखनऊ में भर्ती मिला। वह वास्तव में बीमार है या फिर नाटक कर रहा, इसकी जांच के लिए जिला प्रशासन गोरखपुर से मेडिकल टीम भेजेगा। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है ताकि वह फरार न हो जाए। माना जा रहा है कि जल्द ही इस खेल से पर्दा उठ जाएगा।
फर्जी लाइसेंस मामले का भंडाफ ोड़ होने के साथ ही रवि आर्म्स कारपोरेशन का प्रोपराइटर टाउनहॉल स्थित अपनी दुकान बंद कर फरार चल रहा था। जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले उसकी दुकान भी सील कर दी। सर्च वारंट जारी कर दुकान का ताला तोड़कर भीतर रखे दस्तावेज जब्त करने की तैयारी चल रही है। इस हाईप्रोफ ाइल मामले के आरोपी के अचानक बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इसपर डीएम ने आरोपी पर नजर रखते हुए तत्काल मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीजीआई अस्पताल प्रशासन से भी इस बारे में बात की जाए और मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद डाक्टरों की सलाह पर संभव हो तो उसे डिस्चार्ज कराकर हिरासत में लिया जाए।
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस के दस्तावेजों की पड़ताल कराई जा रही है। गन हाउस संचालक का पता चल गया है। वह पीजीआई में भर्ती है। उसकी सेहत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। जान का खतरा नहीं होगा तो उसे गोरखपुर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed