फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people pleased for the statue of Pt. Deendayal

प्रतिमा लगाने की मिली मंजूरी तो उड़े अबीर-गुलाल

Sun, 04 Sep 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 04 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
people pleased for the statue of Pt. Deendayal
दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की संस्तुति होने के बाद खुशी मनाते युवा - फोटो : Rajesh Kumar
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित करने की राजभवन से मिली अनुमति की खुशी प्रतिमा स्थापना संघर्ष मंच से जुड़े सत्याग्रही युवाओं ने शनिवार को अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाई। सत्याग्रही युवाओं ने इसका श्रेय खुद के संघर्ष को दिया और यूनिवर्सिटी परिसर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


मंच के अध्यक्ष अखिल देव त्रिपाठी ने बताया कि युवाओं के आखिरकार पड़ाव मिल ही गया। मंच से जुड़े युवा लंबे समय से इसके लिए संघर्षरत थे और पिछले दो दिनों से इस सिलसिले में सत्याग्रह की शुरुआत हुई थी। कुलपति प्रो. अशोक कुमार की ओर से जब राजभवन से प्रतिमा स्थापना की मंजूरी की खबर मिली तो मंच के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अखिल देव ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया। सफलता पर खुशी मनाने वालों में मंच के मंत्री शिवेंद्र पांडेय, हर्षवर्धन सिंह, भीम यादव, रणविजय सिंह, शिवशंकर गौड़, राजीव ऋषि तिवारी, आजाद पांडेय आदि रहे। 
विज्ञापन

दीनदयाल की मूर्ति लगाने के फैसले का स्वागत

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाए जाने के कार्य परिषद के फैसले का स्वागत करते हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि इसके लिए कार्य परिषद के लोग बधाई के पात्र हैं। फैसले पर हर्ष व्यक्त करने वालों में मनोज अग्रहरि, बृजकिशोर राय, वीरेंद्र निषाद, चिंतामणि पांडेय,  किशोरी लाल जायसवाल, विष्णु गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉ. तारा क्षेत्री, विशाल गुप्ता, शशिकांत सिंह, राकेश निषाद, अरविंद चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed