{"_id":"571f94d24f1c1b697da91703","slug":"people-face-electricity-problem-till-nine-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे बिन बिजली बेहाल रहे सैकड़ों परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे बिन बिजली बेहाल रहे सैकड़ों परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Apr 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क ाडा योजना के तहत आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलने की वजह से राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़ी कई कालोनियों के सैकड़ों परिवार नौ घंटे तक गर्मी से बेहाल रहे। गनीमत यह रही कि बिजली महकमे ने इसकी जानकारी एक दिन पहले ही दे दी थी। ऐसे में ज्यादातर लोग अलर्ट हो गए थे और पीने के पानी के अलावा बिजली से जुड़े दूसरे कई काम उन्होंने कटौती से पहले ही निपटा लिए थे।
कई ऐसे भी परिवार रहे, जिन्हें जानकारी नहीं हो पाई थी, लिहाजा उन्होंने पानी का संकट झेला। इन इलाकों में सुबह नौ बजे से गई बिजली शाम छह बजे बहाल हो सकी। बता दें कि स्काडा योजना के तहत बिजली महकमा जर्जर तारों और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बदल रहा है। इस वजह से करीब महीने भर से अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली काटनी पड़ रही है।
आज विकासनगर मेें आठ घंटे नहीं रहेगी बिजली
गोरखपुर। बुधवार को विकासनगर उपकेंद्र में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस वजह से उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। एसडीओ राजेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने के साथ ही बिजली से जुड़े काम सुबह नौ बजे के पहले निपटा लें।