फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People face desease due to flood

बाढ़ से मिला बीमारियों का भी दर्द  

Wed, 23 Aug 2017 01:46 AM IST
अमनदीप सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
अमनदीप सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 23 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
People face desease due to flood
आर्मी मेडिकल कैंप में जुटे मरीज। - फोटो : Amar Ujala
डोमिनगढ़ में बाढ़ के कहर से परेशान लोगों की मुश्किलें अब फोड़े-फुंसी ने और बढ़ा दी है। यही नहीं खारिश, खुजली, खांसी, जुकाम, बुखार और डायरिया ने भी बाढ़ पीड़ितों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इंडियन आर्मी के मेडिकल कैंप में मंगलवार को सुबह 9 से शाम पांच बजे तक 125 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग रोग की दवाएं मुहैया कराई गईं। तेज बुखार की चपेट में आए विशाल आर्मी कैंप में इलाज करा रहे हैं। उनकी मां रतना देवी ने बताया कि बाढ़ ने हर तरफ से दर्द ही दिया है। पहले घर डूबा और अब बीमारी शिकार बना रही है।
विज्ञापन


बाढ़ का दंश झेल रहे इन पीड़ितों को किस तरह की अलग-अलग बीमारियों ने चपेट में ले लिया है, इसका अंदाजा आर्मी के मेडिकल कैंप में लग रही लंबी कतार को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। आर्मी की इलाहाबाद 4-रैपिड डिवीजन के मेडिकल अफसर कैप्टन डॉ. एसके पांडेय सहित छह लोगों की टीम इन पीड़ितोें के इलाज में जुटी है। मंगलवार को एक महिला भागती हुई कैंप पहुंची और बोली, ‘मेरे पति को दमा का अटैक आया है, उन्हें बचा लो।’ डॉ. पांडेय ने मौके पर दवा देकर मरीज अमर सिंह को जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि चार दिन से पीड़ित अस्थमा मरीज अमर सिंह को घर लेकर गए तो उनका बचना मुश्किल हो जाएगा। उन्हें अस्पताल भेजना ही उचित रहेगा। इसी तरह से डोमिनगढ़ निवासी विमलावती (60 वर्ष) भी सांस की बीमारी से निढाल हो जा रही थीं, उन्हें भी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। ऐसे ही एक अन्य महिला मंगरा देवी भी बेटी वंदना को लेकर कैंप पहुंची। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान सामान समेटने की आपाधापी में वह गिर गई थी। उसकी पीठ पर बहुत गहरी चोट आई है। दवा से ज्यादा आराम नहीं है। प्रशासन बेटी के लिए कोई बेहतर इंतजाम कर दे तो भला होगा। 
विज्ञापन

 
शरीर में दाने निकल रहे 
बाढ़ में नालों का गंदा पानी भी मिला हुआ है। इसके संपर्क में आने पर शरीर में खुजली और दाने निकल आ रहे हैं। पानी भी पीने लायक नहीं है। घंटों तक पानी भरकर रखने के बाद जब मिट्टी नीचे बैठ जा रही है तो इस्तेमाल में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूजा

खांसी, जुकाम कर रही परेशान
बुखार, खांसी और जुकाम के साथ इंफेक्शन भी हो रहा है। हर घर में एक-दो सदस्य किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। दो दिन से आर्मी कैंप से बुखार की दवा लेकर खा रही हूं। ... 

- बिंदा देवी

दवाएं कम पड़ रहीं हैं 
लोग डायरिया और स्किन की समस्याओं से ग्रस्त हैं। चेकअप के बाद दवाएं दी जा रही हैं, मगर दवाएं अब खत्म होने लगी हैं। सीएमओ से संपर्क कर दवा मंगाई है, जिसे उन्होंने जल्द उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया है।
- रामजीत सिंह, आर्मी के मेडिकल सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed