फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   patient tied in medical college lift

लिफ्ट में फंसा मरीज, मची अफरा तफरी

Sat, 09 Apr 2016 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Apr 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
patient tied in medical college lift
मेडिकल कालेज में लिफ्ट में फंसे मरीज को बाहर निकालते लोग। - फोटो : amar ujala
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही मरीजों पर काफी भारी पड़ रही है। कालेज में लिफ्ट तो लगा दिए गए हैं, मगर उसे चलाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसकी वजह से आए दिन मरीज उसमें फंस रहे हैं। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हृदय रोगी नूर मोहम्मद (70) लिफ्ट में फंस गए। करीब बीस मिनट तक वह फंसे रहे। बाद में जानकारी होने पर पहुंचे कर्मचारी ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 14 में भर्ती नूर मोहम्मद शनिवार को डिस्चार्ज हुए। घरवाले उन्हें सीढ़ी से ना लाकर लिफ्ट में लेकर चढ़ गए और बीच रास्ते में ही फंस गए। थोड़ी देर तक वे लोग नीचे नहीं पहुंचे तो उनका इंतजार कर रहे लोग परेशान हो गए। लिफ्ट में साथ आ रही एक तीमारदार ने फोन करके लिफ्ट फंसने की सूचना दी। पास में दवा बांट रहे फार्मासिस्ट को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लिफ्ट संचालित करने वाले कर्मचारी को सूचना दी तब तक फंसे लोगों को लिफ्ट से निकाला जा सका।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट को चलाने के लिए अभी तक कर्मचारी की तैनाती नहीं हो सकी है। संविदा पर इन कर्मचारियों की तैनाती होनी है, लेकिन कॉलेज प्रशासन इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 फरवरी : वार्ड नंबर तीन और सात के बीच एक घंटे फंसी रही कुशीनगर की महिला।
5 मार्च : मेडिसिन ओपीडी के पास स्ट्रेचर के साथ कुशीनगर की मरीज भागमनी देवी फंसी रही।
12 मार्च : पर्ची काउंटर के पास देवरिया की रानी लिफ्ट में आधे घंटे फंसी रहीं।
13 मार्च : दो लड़के लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक फंसे रहें।


15 दिन से खराब है लिफ्ट

न्यू ओपीडी के पास लगी लिफ्ट बीते 15 दिनों से खराब पड़ी हुई है। इसके पहले भी दो लिफ्ट खराब थी जिसे ठीक कराया गया है, लेकिन न्यू ओपीडी के पास लगे लिफ्ट को अभी ठीक नहीं कराया जा सका है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इसे ठीक करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed