फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   parking fee on railways station

रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर वसूली

Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
parking fee on railways station
parking fee on railways station - फोटो : GORAKHPUR CITY
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर वसूली
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पार्किंग करने वालों से जीएसटी के नाम पर ज्यादा शुल्क लेने का मामला सामने आया है। फर्स्ट क्लास गेट के सामने पार्किंग में कार खड़ी करने वाले पादरी बाजार की इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ का आरोप है कि संचालक के लोगों ने जीएसटी का हवाला देकर चार घंटे के लिए 20 की जगह 30 रुपये लिए। जबकि रसीद 20 रुपये की ही दी गई थी। उन्होंने इसकी शिकायत जीआरपी में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो अब रेल मदद एप पर शिकायत की है।
यात्री सिद्धार्थ का आरोप है कि उन्होंने 30 अक्टूबर को पार्किंग में अपनी कार खड़ी की थी। पुलिस के सुझाव पर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की है। रेलवे प्रशासन ने जांच के लिए संबंधित अधिकारियों और विभाग को शिकायती आवेदन भेज दिया है। वहीं साइकिल स्टैंड में भी यात्रियों से जीएसटी के रूप में पांच रुपये अधिक लिए जा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि अगर जीएसटी लागू है तो उतने की रसीद दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

-
जितना शुल्क है वह रसीद में प्रिंट होना चाहिए। ज्यादा शुल्क नहीं लिया जा सकता है। मामला संज्ञान में नहीं है। अगर यात्री ने शिकायत की है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed